– अली नगर सुनहरा में पार्षद राम नरेश रावत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने रखीं क्षेत्र से जुड़ी समस्याएं।
लखनऊ। सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड में आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का पार्षद राम नरेश रावत ने स्वागत किया।
अली नगर सुनहरा स्थित पार्षद के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा तथा बैंड-बाजे के साथ विधायक का अभिनंदन किया।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
पार्षद राम नरेश रावत ने कहा कि विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजनी नगर में विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक प्रयास जारी रखने की बात कही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट: शकील अहमद




