डॉ. आरिफ कुरैशी संयुक्त मंत्रीमंडल एवं डॉ. प्रमोद कुमार बने मीडिया प्रभारी
*रिपोर्ट :- फ़तेह खान
रुदौली-अयोध्या। रुदौली डॉक्टर्स एसोसिएशन रुदौली की मासिक बैठक डॉ. मो.अमीर अब्बास की अध्यक्षता में रविवार को भेलसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के दौरान सर्वप्रथम संगठन के नए पदाधिकारियों का चुनाव कराया गया। यह पूरी चुनाव प्रक्रिया वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एबी सिंह, डॉ. पुष्कर यादव, डॉ. शरीफ कुरैशी तथा डॉ. नज़ीर अहमद की देखरेख एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई।नवनिर्वाचित पदाधिकारी में संयुक्त मंत्री डॉ. आरिफ कुरैशी एवं मीडिया प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार दोनों नए पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से चुना गया। जिस पर उपस्थित सभी चिकित्सकों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।इसके अलावा बैठक में रुदौली क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं एवं संगठन की भावी कार्ययोजनाओं से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर रुदौली क्षेत्र के डा. सरवर जमाल, डा.जफर परवेज़, डा.नज़ीर अब्बास, डा. शारिक, डा. बीके विश्वकर्मा, डा. विकास श्रीवास्तव, डा. एके आर्या, डा. अजय शंकर सहित बड़ी संख्या में सम्मानित चिकित्सक उपस्थित रहे।



