प्रमुख समाचार
खबर #1 ब्राज़ील में दक्षिणपंथी राजनीति को झटका, लूला चौथी बार बनेंगे राष्ट्रपति ✦
खबर #2 क्या था राहुल गांधी का अमित शाह से जुड़ा 8 साल पुराना वो केस, जिसमें कांग्रेस नेता को मिली राहत ✦
खबर #3 VIDEO: मल्लिकार्जुन खरगे ने चिल्लाकर PM मोदी के पिता पर की विवादित टिप्पणी, शख्स के 'मोदी नहीं जाएगा' बोलने ✦
खबर #4 लखनऊ में ट्रिपल मर्डर: गाड़ी खड़ी करने के विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे और चाचा पर की ताबड़तोड़ फायरिंग ✦
खबर #5 यूपी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, कई घायल; सांसद सुरक्षित ✦
खबर #6 चक्रवात अर्नब आंध्र तट की तरफ बढ़ रहा: हवा की रफ्तार 140 किमी/घंटा तक होगी; इसके असर से MP-यूपी सहित 10 राज... ✦
खबर #7 अरुणाचल प्रदेश: चीन के मेगा डैम का 'मुक़ाबला' करने वाले भारत के इस प्रोजेक्ट के ख़िलाफ़ सड़कों पर क्यों उतरे लोग ✦
खबर #8 अरुणाचल प्रदेश से लगते LAC से सटे तिब्बत के 628 गांवों में लोगों को बसा रहा चीन, रिपोर्ट में बड़ी चेतावनी ✦
खबर #9 लखीमपुर हिंसा केस: आशीष मिश्रा को मिली दिवाली पर घऱ जाने की अनुमति, 16 नवंबर तक सुप्रीम कोर्ट से राहत ✦
खबर #10 ओवैसी बोले, 'तीसरी बार योगी सरकार नहीं चाहते', UP चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस के लिए फिर खोले अपने दरवाजे ✦
खबर #11 फ़्रांस में महंगाई के ख़िलाफ़ लाखों प्रदर्शनकारी सड़कों पर, यूरोप के और देशों का क्या हाल ✦
खबर #12 बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायली चुनावों में गड़बड़ी का अंदेशा, ईरान पर लगाया आरोप, चेताया ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Monday, 26 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

लखनऊ के बिजनौर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं और बच्चियों को बताए सुरक्षा के उपाय

लखनऊ के बिजनौर में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जागरूकता अभियान, महिलाओं और बच्चियों को बताए सुरक्षा के उपाय

– शीतला माता मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में पुलिस ने महिला हेल्पलाइन, यूपी कॉप ऐप, साइबर अपराध और आपातकालीन सेवाओं की जानकारी दी

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनीनगर (लखनऊ)। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को थाना बिजनौर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में शीतला माता मंदिर के पास पुलिस टीम ने महिलाओं, बालिकाओं और बच्चों को सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा केंद्र, महिला हेल्प डेस्क, पिंक बूथ, पिंक स्कूटी तथा यूपी कॉप ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही महिलाओं और बच्चियों को किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा, 102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा तथा 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी।

इसके अतिरिक्त, लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी के प्रति सतर्कता और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं से सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या या आपात स्थिति में पुलिस की सहायता लेने की अपील की।

मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के उपलब्ध साधनों तथा सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें