Saharanpur News: पश्चिमी यूपी में अखिलेश का बड़ा सियासी दांव, दो पूर्व मंत्री होंगे साइकिल पर सवार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा सियासी दांव चला है, जिसके तहत दो पूर्व मंत्री अब साइकिल पर सवार होने जा रहे हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में संगठन को मजबूत करने की यह कोशिश मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र की सियासी समीकरणों में हलचल तेज हो गई है।