प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #10 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत
होम » ताज़ा खबरें » खबर का पेज

सरोजनीनगर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, स्कार्पियो सवारों पर दर्ज था मुकदमा

सरोजनीनगर में पेट्रोल पंप कर्मचारियों से मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, स्कार्पियो सवारों पर दर्ज था मुकदमा

– पेट्रोल भराने के बाद भुगतान को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा

सरोजनीनगर, लखनऊ। पेट्रोल पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट, गाली-गलौज और बिना भुगतान किए चले जाने के मामले में सरोजनीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन | Advertisement

पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान इशांत सिंह सेंगर पुत्र सिरीस कुमार सेंगर, निवासी अर्जुनगंज, लखनऊ, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस आयुक्त लखनऊ तरुण गाबा एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) अपर्णा कुमार के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली वसंथ कुमार के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर अभिषेक कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में सरोजनीनगर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पेट्रोल भराने के बाद भुगतान को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, चन्द्रमणि पुत्र योगेन्द्र कुंवर, मैनेजर, अश्विन ऊर्जा एचपी पेट्रोल पंप, कानपुर रोड, सरोजनीनगर, लखनऊ ने 27 अगस्त 2026 को थाना सरोजनीनगर में लिखित शिकायत दी थी।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि 23 अगस्त 2026 को स्कार्पियो वाहन से तीन अज्ञात लोग और उनके साथी पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। वाहन में पेट्रोल डलवाने के बाद भुगतान न करने को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई।

तहरीर के आधार पर सरोजनीनगर थाने में मु0अ0सं0 329/26, धारा 191(2), 115(2), 352 और 351(3) बीएनएस के तहत स्कार्पियो सवार तीन लोगों एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।

तकनीकी और स्थानीय सूचना के आधार पर गिरफ्तारी

मामले के सफल अनावरण और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस ने तकनीकी माध्यमों, मैनुअल प्रयासों तथा स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से मामले में आरोपी इशांत सिंह सेंगर की पहचान की।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इशांत सिंह सेंगर को 27 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के मुताबिक, मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका और उनकी गिरफ्तारी के संबंध में कार्रवाई जारी है। प्रकरण में अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

रिपोर्ट: शकील अहमद

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें