उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027: BSP ने चार जिलों की नौ सीटों पर किया उम्मीदवारों के नाम का एलान
बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए चार जिलों की नौ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी इस बार अकेले चुनाव मैदान में उतर रही है और उसकी चुनावी सभाओं का दौर जारी है। राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने अयोध्या की जनसभा में कहा कि सभा में घोषित किए गए प्रत्याशियों के नाम ही अंतिम हैं।