नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना की सफाई के लिए 8941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। उन्होंने कहा कि मई 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले यमुना को निर्मल बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
शाह ने यमुना की बदहाली के लिए पिछली सरकारों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि निर्मल यमुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है। दिल्ली, केंद्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश एक इकाई की तरह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन | Advertisement
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नालों को टैप करने, एसटीपी के उन्नयन और सीवर नेटवर्क के विस्तार पर काम तेज किया जा रहा है। जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना की सफाई अब केवल नारा नहीं, गंभीर कार्ययोजना है।



