यूपी के चुनाव मैदान में शराबबंदी और ‘बिहार माडल’ की वाराणसी में गूंज, जदयू की बड़ी दावेदारी
उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव से पहले जनता दल यूनाइटेड ने वाराणसी से अपनी बड़ी दावेदारी पेश की है। पार्टी बिहार की तर्ज पर यूपी में भी पूर्ण शराबबंदी और सुशासन मॉडल को चुनावी मुद्दा बनाकर महिला मतदाताओं तक पहुँचने की रणनीति पर काम कर रही है।