मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, योगी सरकार ने महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% किया

07 Nov 2026, 04:28 PM • मानवाधिकार मीडिया

दिवाली से पहले उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दिया है, जो 1 जुलाई 2026 से लागू होगा और नवंबर के वेतन के साथ मिलेगा। इस फैसले से लाखों कर्मचारी और करीब 12 लाख पेंशनधारी लाभान्वित होंगे, जबकि जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर भविष्य निधि खाते में जमा होगा।