प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

181वें सप्ताह में भी जारी ‘आपका विधायक, आपके द्वार’, नीलमथा में 187 जनसमस्याओं पर कार्रवाई का आश्वासन

– डॉ. राजेश्वर सिंह ने वीर नारियों, वरिष्ठजनों और मातृशक्ति का किया सम्मान, 20 विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ जनसंवाद अभियान रविवार को 181वें सप्ताह में पहुंचा। नीलमथा स्थित JVR Resort में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी गईं।

इस दौरान जनसुनवाई, सम्मान समारोह, विद्यार्थियों को साइकिल वितरण और युवाओं को खेल संसाधन उपलब्ध कराने समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में नीलमथा, पंडित खेड़ा, गौली और बदाली खेड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों की विकास आवश्यकताओं पर चर्चा हुई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में इन क्षेत्रों में विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि नीलमथा में सड़क निर्माण के क्षेत्र में काफी काम हुआ है, लेकिन अभी भी सड़क, नाली और जलनिकासी से जुड़ी समस्याएं मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और तालाबों पर अतिक्रमण भी जलनिकासी एवं आवागमन से जुड़ी समस्याओं का एक कारण है।

क्षेत्र के व्यापक विकास के लिए वृहद विकास योजना तैयार करने के संबंध में मुख्य नगर अधिकारी और LDA के उपाध्यक्ष से बातचीत की गई है। क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से विशेष फंड उपलब्ध कराने का प्रयास किए जाने की बात भी उन्होंने कही।

जनसुनवाई में मिले 187 आवेदन

कार्यक्रम में जनता की ओर से कुल 187 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। इनमें सड़क निर्माण समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन शामिल रहे। डॉ. राजेश्वर सिंह ने सभी प्रकरणों के अध्ययन के बाद संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान लगातार 181 सप्ताह से प्रत्येक रविवार आयोजित किया जा रहा है।

अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य मामलों का निस्तारण कराया जाता है, जबकि शासन या विभागीय स्तर के मामलों को संबंधित विभागों और शासन के समक्ष भेजा जाता है।

डॉ. सिंह के अनुसार अब तक 14 हजार से अधिक पत्र जनसमस्याओं के समाधान के लिए भेजे जा चुके हैं।

मातृशक्ति और वीर नारियों का सम्मान

कार्यक्रम में मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान का भी आयोजन किया गया। पूर्व पार्षद जमुना देवी, भागीरथी धामी, मीनू रावत, किरण सिंह, रामेश्वरी, रेनू रावत, रंजू झा, शकुंतला, तारा सिंह और किरण रानी को सम्मानित किया गया।

शौर्य चक्र से सम्मानित चंचल सिंह दशेला सहित कई वरिष्ठ एवं विशिष्टजनों को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। वहीं वीर नारियों आनंदी देवी, दुर्गा देवी और उमा सिंह को सम्मानित कर उनके त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया।

20 विद्यार्थियों को साइकिल, मेधावी छात्रों का सम्मान

शिक्षा को प्राथमिकता बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि सरोजनीनगर में अब तक 70 विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास स्थापित कराई गई हैं तथा 500 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं। कार्यक्रम में 20 विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गईं।

इसके अलावा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीबीए ऑनर्स गोल्ड मेडलिस्ट वेंकटेश नारायण प्रसाद शुक्ला और डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय की साइबर लॉ गोल्ड मेडलिस्ट शिवानी शुक्ला को भी सम्मानित किया गया।

जूडो-कराटे की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली इंद्रवीरा सिंह बिष्ट और जुनाली सिंह बिष्ट को भी सम्मानित किया गया।

250 से अधिक मंदिरों में विकास कार्य का दावा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में अब तक 250 से अधिक मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं पुनरोद्धार का कार्य कराया गया है। मंदिरों में सोलर लाइट, रंगाई-पुताई, बैठने के लिए बेंच और हैंडपंप जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात उन्होंने कही।

धार्मिक स्थलों से संबंधित प्राप्त आवेदनों पर भी आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

300 से अधिक स्पोर्ट्स क्लब और 170 से ज्यादा तारा शक्ति केंद्र

युवाओं एवं बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए सरोजनीनगर में 300 से अधिक स्पोर्ट्स क्लब स्थापित किए जाने और उन्हें खेल किट उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। बेटियों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में 170 से अधिक तारा शक्ति केंद्र स्थापित किए जाने और करीब 2,500 सिलाई मशीनें महिलाओं को उपलब्ध कराने का उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में एक और तारा शक्ति केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई।

कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसरों पर जोर

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि सरोजनीनगर में तेजी से हो रहे विकास के साथ आबादी और बसावट भी बढ़ रही है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर नई योजनाएं तैयार करना जरूरी है।

उन्होंने क्षेत्र में मौजूद स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थानों, मेट्रो, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी का उल्लेख करते हुए कहा कि मजबूत आधारभूत ढांचा निवेश, रोजगार और विकास के नए अवसर पैदा कर रहा है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षित वातावरण से महिलाओं और बेटियों को शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने नीलमथा पहुंचकर जनसंवाद में शामिल हुए क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी 187 प्रार्थना-पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और जनसेवा का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram