प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

27 सितंबर को होगा झांसी वेटरन्स क्रिकेट टीम का चयन, 35 से 40 वर्ष से अधिक उम्र के क्रिकेटरों को मिलेगा जिले की टीम में जगह बनाने का मौका

झांसी- नगर में वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के गठन के बाद झांसी के अनुभवी क्रिकेटरों के लिए नया मंच तैयार हो गया है। उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित डॉ. गौरहरी सिंघानिया यूपी टी-20 अंतरजनपदीय वेटरन्स क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 के लिए झांसी जिले की टीम का गठन आगामी 27 सितंबर 2026 को खातीबाबा ट्यूब वेल रोड माउंट लिट्रा जी स्कूल के पास गौरी क्रिकेट अकादमी में सांय 3 बजे से ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा।
चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए 35 वर्ष से अधिक और 40 से अधिक वर्ष के क्रिकेटर जिले की ट्रायल्स में हिस्सा ले सकेंगे। ट्रायल में वही खिलाड़ी पात्र होंगे, जिनकी जन्मतिथि 1 अक्टूबर 1991 से पहले की है। ट्रायल्स में प्रतिभाग करने के इच्छुक क्रिकेटर अध्यक्ष अरविंद मल्होत्रा (मोबाइल 9565023222) एवं सचिव हरजीत सिंह (मोबाइल 7355184358) से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।
वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन झांसी के जनसंपर्क अधिकारी बृजेंद्र यादव ने बताया कि उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन ने झांसी जिले की कमान अध्यक्ष अरविंद मल्होत्रा और सचिव हरजीत सिंह को सौंपकर जिले की क्रिकेट गतिविधियों को नई दिशा देने का काम किया है। एसोसिएशन के गठन से झांसी के अनुभवी क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने और प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी का नया अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के माध्यम से जिले के अनुभवी खिलाड़ियों को मजबूत मंच उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण पहल है। इससे झांसी में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही अनुभवी क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram