प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #3 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #6 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #9 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #10 OBC क्रीमी लेयर: पैरेंटल सैलरी इनकम पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र की संशोधन याचिका खारिज ✦
खबर #11 ट्रंप ने एक मिस्टेक की और... इस वेपन कॉम्बो के दम पर अमेरिका को मारेगा ईरान ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान का 180वां सप्ताह, ककौंहा में जनसुनवाई से स्वास्थ्य और खेल तक पहल

डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान का 180वां सप्ताह, ककौंहा में जनसुनवाई से स्वास्थ्य और खेल तक पहल

– 8 समस्याओं पर कार्रवाई, 75 लोगों की नेत्र जांच, 60 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क चश्मे और चार विद्यार्थियों को साइकिल

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा को निरंतर और जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान ने रविवार को अपने 180वें सप्ताह में प्रवेश किया।

अभियान के अंतर्गत सरोजनी नगर मंडल की ग्राम पंचायत रहीमनगर पड़ियाना के मजरा ककौंहा में टीम राजेश्वर द्वारा जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए जनसुनवाई शिविर में 8 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। इनमें 2 सोलर लाइट, मंदिर जीर्णोद्धार, 2 हैंडपंप, खेल मैदान तथा 2 आयुष्मान भारत कार्ड से संबंधित मांगें शामिल थीं।

सभी प्रार्थना-पत्र आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजे गए। इनमें से 2 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए गिरजा शंकर एवं गंगा देई के आयुष्मान भारत कार्ड तत्काल बनवाए गए।

स्वास्थ्य सेवा: 75 लोगों की आँखों की जाँच, 60 वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगे चश्मे

साईं ऑप्टिकल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 75 लोगों की आँखों की जाँच की गई। परीक्षण के बाद चिन्हित 60 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

खेलों के माध्यम से युवाओं को अवसर

ग्रामीण युवाओं एवं बच्चों को खेलों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 192वें बॉयज यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं।

शिक्षा को प्रोत्साहन: 4 विद्यार्थियों को साइकिल

शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए दिव्यांशी (60.6%), निर्मेश वर्मा (73.6%), शालिनी राजपूत (70%) एवं अंश पटेल (61.4%) को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया, ताकि उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिले और वे अपनी आगे की शिक्षा सुगमता से जारी रख सकें।

‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान अब केवल जनसुनवाई तक सीमित नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के समाधान के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और सामाजिक कल्याण को जोड़कर एक व्यापक जनसेवा अभियान के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

180 सप्ताह से जारी यह पहल इस संकल्प को मजबूत करती है कि क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुँचकर किया जाए और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास एवं जनकल्याण की सुविधाएँ पहुँचें।

जनता की समस्या को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह का यह अभियान सरोजनी नगर को सशक्त, शिक्षित, स्वस्थ, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें