मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार

06 Nov 2026, 02:29 AM • मानवाधिकार मीडिया

बैतूल जिले के आमला थाना क्षेत्र के ग्राम जाम्बडा में खेती की बटाई और पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने विवाद के दौरान चंद्रभान माथनकर पर हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना देशमुख को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।