UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के 4,543 नए सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने चयनित युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि अब नौकरी सिफारिश या धौंस से नहीं, बल्कि पारदर्शी चयन प्रक्रिया से मिलती है। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से यह भी पूछा कि क्या चयन में कोई खामी रही या किसी को सिफारिश की जरूरत पड़ी।