मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा

06 Nov 2026, 12:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों के लिए आपदा राहत राशि बढ़ा दी है। प्राकृतिक आपदा में मौत पर मिलने वाला मुआवजा 4 लाख रुपये से दोगुना होकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, इस फैसले से राज्य के 10 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा, और बढ़ी हुई राशि 1 अप्रैल से 4 नवंबर के बीच हुए नुकसान पर भी लागू होगी।