महराजगंज। जिले के लक्ष्मीपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में सार्वजनिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर सरकारी दावों और आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं ग्राम पंचायत विकास पंचायत अधिकारी अखिलेश प्रजापति पर आरोप लगाते हुए मुख्य मंत्री पोर्टल पर रिपोर्ट लगाने के बावजूद धरातल पर समस्या जस की तस बनी हुई है इससे क्षुब्ध होकर शिकायतकर्ता ने अब सीधे जिलाधिकारी महराजगंज को प्रार्थना-पत्र सौंपकर मामले की दोबारा स्थलीय जांच कराने और लापरवाह जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।ग्राम पंचायत पिपरा सोहट में बने सार्वजनिक शौचालय के दरवाजे पूरी तरह टूट चुके हैं और आवश्यक वाटर पाइपलाइन न लगाए जाने के कारण यह पूरी तरह निष्प्रयोज्य साबित हो रहा है। इस घोर असुविधा को लेकर स्थानीय शिकायतकर्ता ने गत 17 जुलाई 2026 को मुख्यमंत्री संदर्भ आईजीआरएस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के जवाब में 25 अगस्त को संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी ने अपनी एक आख्या पोर्टल पर अपलोड की जिसमें दावा किया गया था कि शौचालय की मरम्मत के लिए विभागीय पत्रावली पूरी तरह तैयार कर ली गई है और बेहद जल्द धरातल पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।शिकायतकर्ता का गंभीर आरोप है कि इस आख्या को भेजे जाने के महीनों बीत जाने के बाद भी आज तक न तो टूटे दरवाजों को बदला गया है और न ही शौचालय में जरूरी पाइप लगाए गए हैं ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा जनशिकायत का केवल कागजी निस्तारण कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की पूरी आशंका है इसी को लेकर पीड़ित पक्ष ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि वे स्वयं या किसी उच्चाधिकारी के माध्यम से मौके का वास्तविक स्थलीय सत्यापन कराएं साथ ही आख्या भेजने के बाद भी काम न होने के कारणों का पता लगाकर समयबद्ध तरीके से मरम्मत कार्य पूर्ण कराने का निर्देश जारी करें ताकि आम जनता को इस सार्वजनिक सुविधा का लाभ मिल सके।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मृत्युंजय यादव बताया की मामला संज्ञान में है जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।



