प्रमुख समाचार
खबर #1 'CEC ज्ञानेश कुमार को हटाया जाए, नागरिकों के वोट का अधिकार गंभीर खतरे में', मॉक संसद में बोले खरगे ✦
खबर #2 आजम खान 11 महीने बाद जेल से बाहर आए: अचानक ED पहुंची, पूछताछ की; बाहर सैकड़ों समर्थकों की भीड़ ✦
खबर #3 चल पड़ी UP की पहली वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन, जानिए किराए से लेकर हर डिटेल ✦
खबर #4 पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की, धुरी से लड़ेंगे CM भगवंत मान ✦
खबर #5 इजरायल में 'वोट चोरी' की जांच में खुफिया एजेंसी मोसाद की एंट्री, इस मुस्लिम देश पर लग रहे आरोप ✦
खबर #6 US-Iran युद्ध जल्द खत्म हो जाएगा? ईरान अपना यूरेनियम विदेश भेजेगा, होर्मुज भी खोलेगा, ट्रंप बोले-हमें जल्दी ✦
खबर #7 उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की पहली तस्वीर ✦
खबर #8 'सरदार पटेल के वोट चोरी कर नेहरू प्रधानमंत्री बने', बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना ✦
खबर #9 सरदार पटेल को PM मोदी ने किया नमन, एकता नगर में 400 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की सौगात ✦
खबर #10 Cyclone Alert: सावधान! आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश, Weather Hindi News ✦
खबर #11 अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की पार्टी के प्रदर्शन का भारत पर क्या असर होगा ✦
खबर #12 मदीना को निशाना बनाने की कोशिश! हूतियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर भी दागीं मिसाइलें ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Saturday, 31 October 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
बिना सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान करने पर सचिव ओम प्रकाश सिंह निलंबित  •  पुलिस ने शांति भंग की आशंका में दो अभियुक्तों का किया चालान मैनहवा चौराहा सुखारी जोत के रहने वाले हैं दोनों भाई  •  राम जानकी मंदिर में चोरी से मचा हड़कंप चांदी का मुकुट लेकर चोर फरार पुजारी की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस संदिग्धों से पूछताछ जारी  •  तलवार लहराकर स्टंट कर रहे पांच हुड़दंगी गिरफ्तार, मची खलबली मोगलहा मार्ग पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन  •   •  अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की हालत गंभीर  •  JAMSHEDPUR : चक्रवात और भारी बारिश की चेतावनी : पूर्वी सिंहभूम के सभी स्कूलों में 28 और 29 अक्टूबर को कक्षाएं स्थगित  •  साबरमती जेल में बिश्नोई को हाई सिक्योरिटी वार्ड मिला  •  यूपी में चक्रवात अर्नब के असर से 28 अक्टूबर से बारिश  •  सोनभद्र में गोबर के दीयों से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिला
होम » ब्रेकिंग न्यूज़ » खबर का पेज

बिना सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान करने पर सचिव ओम प्रकाश सिंह निलंबित

बिना सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान करने पर सचिव ओम प्रकाश सिंह निलंबित

डीपीआरओ श्रेया मिश्रा का बड़ा हंटर, पनियरा की 8 ग्राम पंचायतों में गंभीर वित्तीय अनियमितता पर गिरी गाज



महराजगंज। जिले के विकास खंड पनियरा क्षेत्र के अंतर्गत बिना भौतिक सत्यापन के 70 लाख 40 हजार रुपये से अधिक की धनराशि का मनमाना भुगतान करने के मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा ने बड़ी कार्रवाई की है डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शासन के आदेशों की खुली अवहेलना और प्रथम दृष्टया गंभीर वित्तीय व प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोप में की गई इस बड़ी कार्रवाई से विकास खंड क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।डीपीआरओ कार्यालय से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार पनियरा क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों सोहास, ऋषपुर, धनघटी, खजुरिया, तेंदुहिया, सुभितपुर, मोहद्दीनपुर और कनैला में 15 वें व पंचम वित्त आयोग की धनराशि से विभिन्न विकास कार्य कराए गए थे। इन कार्यों के भुगतान में बड़े पैमाने पर नियमों को ताक पर रखकर अनियमितता बढ़ती गई। इन सभी ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत के आवश्यक भौतिक सत्यापन के बिना ही कुल 70 लाख 40 हजार 868 रुपये का भारी भरकम भुगतान निर्धारित प्रक्रिया के विपरीत कर दिया गया जो पूरी तरह से वित्तीय नियमों का उल्लंघन है।
वित्तीय गड़बड़ी के साथ ही ग्राम पंचायत अधिकारी पर शासन के प्राथमिकता वाले कार्यों की अनदेखी करने का भी गंभीर आरोप लगा है। शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश थे कि ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी, पंचायत सचिवालय, सामुदायिक शौचालय के अवशेष कार्यों और ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। इसके बावजूद इन महत्वपूर्ण कार्यों को दरकिनार कर अन्य गैर प्राथमिकता वाले कार्य कराए गए जिसे उच्चाधिकारियों के निर्देशों की घोर अवहेलना माना गया है।इस पूरे गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने ग्राम पंचायत अधिकारी ओम प्रकाश सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित कर दी है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें ब्लॉक मुख्यालय से संबद्ध किया गया है और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए एडीओ पंचायत परतावल को जांच अधिकारी नामित किया गया है उन्हें संबंधित आठों ग्राम पंचायतों में कराए गए सभी कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर जल्द से जल्द विस्तृत जांच आख्या उपलब्ध कराने का कड़ा निर्देश दिया गया है।
इस संबंध में डीपीआरओ श्रेया मिश्रा ने साफ किया है कि जांच आख्या के आधार पर मामले में आगे की कठोर विधिक एवं रिकवरी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें