प्रमुख समाचार
खबर #1 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #2 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #3 '10 नवंबर के बाद बैठकर बात करेंगे', शरद पवार के वीडियो से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल ✦
खबर #4 रिजिजू की राहुल को 7 नसीहतें, कहा-मोदी से नफरत छोड़ें: BJP दुश्मन नहीं; राहुल तीन दिन में 4 बार पीएम को बहस... ✦
खबर #5 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियां आइज़ेनकोट को सरकार बनाने में समर्थन देने को तैयार ✦
खबर #6 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #7 'उम्मीद है आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे...', दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज ✦
खबर #8 करोल बाग: गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, मोबाइल बैटरी को माना जा रहा वजह ✦
खबर #9 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #10 लॉस एंजेलिस की नई मेयर चुनी गईं नित्या रमन कौन हैं जिनकी ज़ोहरान ममदानी से होती है तुलना ✦
खबर #11 ट्रंप ने एक मिस्टेक की और... इस वेपन कॉम्बो के दम पर अमेरिका को मारेगा ईरान ✦
खबर #12 सड़क दुर्घटना देखने जुटी भीड़ को तेज़ रफ़्तार ट्रक ने कुचला, 7 लोगों की मौत ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत  •  मंदिरों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, कई जिलों में मिले ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, लखनऊ में भी बढ़ाई गई चौकसी  •  लखनऊ नगर निगम का एक्शन, 3 कर्मचारी सस्पेंड, 2 की सेवा समाप्त, सफाई पर CM योगी ने जताई थी नाराजगी  •  दिवाली से पहले UP सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

‘आपका विधायक, आपके द्वार’ का 185वां सप्ताह, 32 जनसमस्याओं पर सुनवाई और 85 लोगों की नेत्र जांच

‘आपका विधायक, आपके द्वार’ का 185वां सप्ताह, 32 जनसमस्याओं पर सुनवाई और 85 लोगों की नेत्र जांच

– 75 जरूरतमंद वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मे, 193वां बॉयज और 133वां गर्ल्स यूथ क्लब गठित; विद्यार्थियों को मिली साइकिल

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। सरोजनीनगर में ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ के माध्यम से जनता के बीच पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। दक्षिण द्वितीय मंडल के रॉयल सिटी, औरंगाबाद में इस पहल के 185वें सप्ताह जनसुनवाई शिविर और विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जनसुनवाई के दौरान स्वास्थ्य, सड़क एवं नाली, राजस्व विभाग, बेंच, सोलर लाइट, प्रधानमंत्री आवास योजना, साइकिल, ओपन जिम, लैपटॉप, बिजली विभाग और हाई-मास्ट लाइट सहित विभिन्न विषयों से जुड़े 32 आवेदन प्राप्त हुए। आयोजकों के अनुसार, सभी प्रकरणों को संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई और समाधान के लिए आगे बढ़ाया गया।

जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं को भी प्राथमिकता दी गई। श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 85 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें 75 जरूरतमंद वृद्धजनों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए जाएंगे।

युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 193वें बॉयज यूथ क्लब और 133वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब की बच्चियों को कैरम, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं।

शिक्षा को प्रोत्साहन देने के क्रम में अर्पिता पांडेय, अर्पिता सिंह, आध्या कैथवास और साहिल सिंह को साइकिल प्रदान की गई। आयोजकों के अनुसार, इससे विद्यार्थियों के लिए विद्यालय और अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक आवागमन आसान होगा तथा उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने में सुविधा मिलेगी।

‘आपका विधायक, आपके द्वार’ का लगातार 185वें सप्ताह तक जारी रहना जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासियों के बीच निरंतर संवाद की इस पहल का हिस्सा है। इस दौरान जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियों को भी जोड़ा गया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें