मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

आरएसएस के 100 साल: भागवत बोले- भारत को विश्वगुरु बनाना हर नागरिक का संकल्प हो

29 Nov 2026, 02:33 PM • मानवाधिकार मीडिया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के समापन पर रविवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित समरसता स्थल पर 'राष्ट्र वंदनम' कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें एक लाख से अधिक गणवेशधारी स्वयंसेवक शामिल हुए। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मतभेदों के बावजूद देश का हर नागरिक एक ही परिवार का हिस्सा है और भारत को फिर से विश्वगुरु बनाना हर नागरिक का संकल्प होना चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जगदीश सिंह खेहर समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।