मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

बिहार में अपराध और लापरवाही पर सख्ती की तैयारी, CM सम्राट चौधरी ने सभी 38 जिलों के DM-SP को दिया जवाबदेही का संदेश

29 Nov 2026, 02:33 PM • मानवाधिकार मीडिया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना में सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ दो दिवसीय उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक शुरू की। पहले दिन कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने अपराध, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराई। रविवार को विकास योजनाओं और बुनियादी ढांचे के कामों की समीक्षा की जाएगी।