मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

देवेंद्र फडणवीस बने भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 13वें राष्ट्रीय अध्यक्ष, 5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य

29 Nov 2026, 02:33 PM • मानवाधिकार मीडिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के 13वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में रविवार को मुंबई में मुख्यमंत्री आवास वर्षा में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षीय सनद और स्काउट प्रतीक प्रदान किया गया। फडणवीस ने संगठन की सदस्य संख्या 80 लाख से बढ़ाकर पांच करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में अनुशासन, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना संगठन का अहम दायित्व है।