प्रमुख समाचार
खबर #1 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #2 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #3 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #4 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में लगी आग, हर तरफ धुआं-धुआं, डरकर उतरे यात्री ✦
खबर #5 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #6 CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें ✦
खबर #7 'दिवाली गिफ्ट कल्चर से बढ़ता है वाहन से होने वाला प्रदूषण...', AQI पर SC की बड़ी टिप्पणी ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 नाराज विधायकों की फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग: मांगें नहीं मानीं तो 25 MLA इस्तीफा दे सकते हैं; 5 साल में ... ✦
खबर #10 दिल्ली के करोल बाग में भीषण अग्निकांड, गफ्फार मार्केट की दुकान में भड़की आग; रातभर लपटों से लड़ते रहे दमकलकर्मी ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत
होम » राजनीति » खबर का पेज

अब यूपी के युवा की पहचान उसकी मेहनत, प्रतिभा और उपलब्धियों से बन रही है: डॉ. राजेश्वर सिंह

अब यूपी के युवा की पहचान उसकी मेहनत, प्रतिभा और उपलब्धियों से बन रही है: डॉ. राजेश्वर सिंह

“जिस समाज के हीरो बदलते हैं, उसका भविष्य बदलता है”-डॉ. सिंह बोले, नए उत्तर प्रदेश में युवाओं के सपनों को मिल रहा अवसर और विश्वास

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर केवल सड़कों, एक्सप्रेसवे और बढ़ती अर्थव्यवस्था की कहानी नहीं है, बल्कि यह उस विश्वास की कहानी है जो आज प्रदेश के युवा के मन में पैदा हुआ है। कभी जिस युवा को नौकरी का फॉर्म भरते समय ही यह सलाह मिलती थी कि “फॉर्म भर दो, पर उम्मीद मत रखना”, आज वही युवा बिना सिफारिश के केवल अपनी मेहनत के भरोसे अवसर हासिल करने का विश्वास रखता है। यह बात सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति और बदलते प्रदेश की तस्वीर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कही।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उनकी पीढ़ी ने “दोनों यूपी” देखे हैं-एक ऐसा उत्तर प्रदेश जहां प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर युवाओं के मन में संदेह रहता था और दूसरा ऐसा उत्तर प्रदेश जहां भर्ती प्रक्रिया को तकनीक, कड़े कानून और जवाबदेही के माध्यम से अधिक पारदर्शी बनाने का प्रयास हुआ है।

उन्होंने कहा कि 2024 में उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही भर्ती के 60 हजार से अधिक पदों के लिए करीब 48 लाख आवेदन आए और 60,244 युवाओं का चयन हुआ, जिनमें 12,048 बेटियां शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में प्रत्येक केंद्र पर एआई-सक्षम सीसीटीवी, प्रश्नपत्रों की आठ सीरीज, स्ट्रॉन्ग रूम में जीपीएस तथा 75 जिलों में आरएफआईडी आधारित दौड़ और डीवी जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया गया।

डॉ. सिंह ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश पुलिस में 2,14,468 भर्तियां हुई हैं, जिनमें 34,832 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। यह आंकड़े केवल सरकारी भर्ती के नहीं, बल्कि बदलते भरोसे के आंकड़े हैं।

उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों के खिलाफ उत्तर प्रदेश लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 ने स्पष्ट संदेश दिया है। ऐसे अपराधों में दो वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है तथा अपराध गैर-जमानती है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “यह सिर्फ एक कानून नहीं है। यह उस युवा से किया गया वादा है, जो प्रयागराज के एक छोटे से कमरे में बारह घंटे पढ़ता है और जिसके पास सिफारिश के नाम पर केवल उसकी मेहनत है। उस मेहनत के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर का दूसरा महत्वपूर्ण पक्ष प्रदेश की अर्थव्यवस्था है। 2016-17 में उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी ₹13.30 लाख करोड़ थी, जो 2024-25 में बढ़कर ₹30.25 लाख करोड़ हो गई। वर्तमान वर्ष में इसके ₹36 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इसी अवधि में प्रति व्यक्ति आय ₹54,564 से बढ़कर ₹1,09,844 हुई है। देश की अर्थव्यवस्था में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी भी 8.6 प्रतिशत से बढ़कर 9.1 प्रतिशत हुई है। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य भी बना जिसने अपना स्वयं का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में प्रस्तुत किया।

डॉ. सिंह ने कहा कि इन उपलब्धियों का महत्व केवल आंकड़ों में नहीं, बल्कि उस सामाजिक परिवर्तन में है जो इनके पीछे दिखाई देता है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि आज उत्तर प्रदेश का बच्चा किसी बाहुबली की गाड़ी देखकर बड़ा होने का सपना नहीं देखता।

उसके आदर्श बदल रहे हैं। अब वह उस युवा को आदर्श मानता है जिसने कठिन परीक्षा पास की, स्टार्टअप खड़ा किया, वर्दी पहनी और अपने दम पर अपनी पहचान बनाई। जिस समाज के हीरो बदल जाते हैं, उसका भविष्य बदल जाता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को अभी लंबा रास्ता तय करना है। प्रति व्यक्ति आय को देश के अग्रणी राज्यों के बराबर ले जाना है, युवाओं के लिए और अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने हैं और विकास की गति को लगातार तेज करना है। लेकिन आज सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि प्रदेश के युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता पहले से अधिक स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “मंज़िल अभी दूर है, लेकिन पहली बार रास्ता साफ दिखाई दे रहा है। और इस रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए उत्तर प्रदेश के युवा को किसी की सिफारिश नहीं, सिर्फ अपनी मेहनत की जरूरत है।”

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें