‘अब्दुल एक दिन यूपी का सीएम और देश का पीएम भी बनेगा’, AIMIM के वारिस पठान का बयान
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम राजनीतिक नेतृत्व को लेकर सियासत तेज हो गई है। AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा कि मुसलमान अब सिर्फ वोट बैंक बनकर नहीं रहेंगे, बल्कि खुद चुनाव जीतकर विधानसभा और सत्ता तक पहुंचेंगे। उन्होंने अमेरिका के मिशिगन में अब्दुल एल-सैयद की जीत का हवाला देते हुए कहा कि एक दिन ‘अब्दुल’ यूपी का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है।