मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

AMU छात्रसंघ चुनाव: 8 साल बाद आए नतीजे, नशरा नईम ने उपाध्यक्ष बनकर रचा इतिहास; नोमान अध्यक्ष और हमदान सचिव बने

07 Nov 2026, 10:37 PM • मानवाधिकार मीडिया

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आठ साल बाद हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं। नोमान अशरफ अध्यक्ष और मोहम्मद हमदान मानद सचिव चुने गए, जबकि लॉ छात्रा नशरा नईम उपाध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया — वह छात्रसंघ के तीन बड़े पदों में से किसी एक पर चुनी जाने वाली पहली महिला हैं। 5 नवंबर को 13 केंद्रों पर मतदान हुआ था और 6 नवंबर की सुबह नतीजे घोषित हुए।