औरैया में दीपावली में खुशियां मातम में बदलीं, लोडर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर
औरैया के बिधूना क्षेत्र में दिवाली की दोपहर दिबियापुर रोड पर तेज रफ्तार लोडर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर के बाद लोडर चालक वाहन छोड़कर भाग गया, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।