अयोध्या जाने वाले ध्यान दें! दीपोत्सव के लिए रूट डायवर्जन लागू, कई जिलों में भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’
अयोध्या में 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव के मद्देनजर लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, संतकबीरनगर और अंबेडकरनगर समेत कई जिलों में यातायात व्यवस्था बदली गई है। लखनऊ में यह व्यवस्था 6 नवंबर की रात 12 बजे से 8 नवंबर की रात 12 बजे तक लागू रहेगी। अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।