प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में 15131/15132 ट्रेन के ठहराव की मांग तेज, शिक्षक समुदाय ने सांसद को लिखा पत्र

– दूरस्थ स्टेशनों तक जाने को मजबूर यात्री, शिक्षकों के साथ छात्र, मरीज, बुजुर्ग और दैनिक यात्रियों की परेशानी का दिया हवाला

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज एवं आसपास के क्षेत्र के शिक्षक समुदाय और आम जनता ने लोकसभा सांसद, महराजगंज को पत्र लिखकर ट्रेन संख्या 15131/15132 (नेपालगंज रोड–वाराणसी सिटी एक्सप्रेस) का बृजमनगंज स्टेशन पर पुनः ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की है।

शिक्षक समुदाय और क्षेत्रवासियों ने नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल के माध्यम से महराजगंज के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को अपनी समस्या से अवगत कराया। पत्र में कहा गया है कि उक्त ट्रेन बृजमनगंज क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रेल सेवा रही है। इसके माध्यम से क्षेत्र के लोग गोरखपुर, देवरिया, मऊ, गाजीपुर, सारनाथ एवं वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण स्थानों तक सीधे आवागमन करते रहे हैं।

पूर्व में बृजमनगंज स्टेशन पर इस ट्रेन का नियमित ठहराव होता था, जिससे हजारों यात्रियों को सीधी एवं सुविधाजनक रेल कनेक्टिविटी मिलती थी। वर्तमान में ठहराव बंद होने के कारण यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए अन्य दूरस्थ स्टेशनों तक जाना पड़ता है। इससे उनका अतिरिक्त समय, धन और श्रम खर्च होता है।

विशेष रूप से शिक्षक समुदाय के लिए यह समस्या गंभीर बताई गई है। दूरस्थ विद्यालयों में आने-जाने वाले शिक्षकों को उचित परिवहन सुविधा के अभाव में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा छात्र, शोधार्थी, मरीज, बुजुर्ग और दैनिक यात्री भी प्रभावित हो रहे हैं।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बृजमनगंज क्षेत्र से वाराणसी और गाजीपुर जैसे शहरों के लिए सीधी वैकल्पिक बस या रेल सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण इस ट्रेन का महत्व और बढ़ जाता है।

वाराणसी (काशी) के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए भी क्षेत्रवासियों ने ट्रेन के ठहराव को जरूरी बताया है। क्षेत्र के लोग अपने परिजनों के देहावसान के बाद अंतिम संस्कार एवं अस्थि विसर्जन जैसे धार्मिक कार्यों के लिए वाराणसी जाते हैं। ऐसे संवेदनशील अवसरों पर सीधी रेल सुविधा का अभाव परिवारों के लिए अतिरिक्त कठिनाई का कारण बनता है।

शिक्षक समुदाय एवं क्षेत्रवासियों ने सांसद पंकज चौधरी से जनहित में हस्तक्षेप करते हुए रेल मंत्रालय से वार्ता कर ट्रेन संख्या 15131/15132 का बृजमनगंज स्टेशन पर ठहराव पुनः बहाल कराने की मांग की है।

इस दौरान शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में प्रीती विश्वकर्मा (प्राथमिक विद्यालय बेला), दिव्या सिंह (प्राथमिक विद्यालय मोहननगर), प्रिया सिंह, मनोज कुमार जायसवाल, रितेश (राजकीय इंटर कॉलेज सहजनवा बाबू), राजीव पाण्डे, भरतलाल, सरफराज, रिंकी वर्मा (आंगनबाड़ी), आरती दूबे, श्वेता शुक्ला, सरिता यादव, सुभाष यादव सहित अनेक शिक्षकों ने मांग पत्र पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान सभासद दिलीप गुप्ता, जेपी गौड़ और राजन चौरसिया भी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram