प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई, तीन महिलाएं गिरफ्तार, 12 लीटर शराब बरामद

– विशुनपुर अदरौना के शिवपुर घोघीटोला में पुलिस और आबकारी टीम की संयुक्त दबिश, शराब बनाने की सामग्री भी मिली

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के कुशल निर्देशन में अपराध रोकथाम एवं अवैध शराब निष्कर्षण अभियान के तहत थाना बृजमनगंज पुलिस को कार्रवाई में सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ एवं क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना बृजमनगंज पुलिस ने दबिश के दौरान अवैध कच्ची शराब बनाने के आरोप में तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम विशुनपुर अदरौना के शिवपुर घोघीटोला में कुछ लोग कच्ची अवैध शराब बनाकर बेचते हैं। सूचना के आधार पर थाना बृजमनगंज पुलिस और आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम विशुनपुर अदरौना में दबिश दी।

कार्रवाई के दौरान शारदा पटेल पत्नी रामभोल, बिन्दु पटेल पत्नी राजकुमार पटेल तथा सरिता उर्फ रीना पटेल पत्नी मुनीब पटेल, सभी निवासी शिवपुर घोघीटोला, थाना बृजमनगंज, जनपद महराजगंज के घर से अवैध कच्ची शराब बनाने की सामग्री और पहले से तैयार शराब बरामद होने की बात पुलिस ने कही है।

पुलिस के मुताबिक बरामद सामग्री को मौके पर वीडियोग्राफी कराते हुए कब्जे में लिया गया और तीनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार किया गया।

मामले में थाना बृजमनगंज में मु0अ0सं0 230/2026 के तहत धारा 60(1) और 60(2) आबकारी अधिनियम में विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्ताओं को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार मौके से 02-02 लीटर की 06 बोतलों में कुल 12 लीटर कच्ची शराब, चार एल्युमिनियम के पतीले, दो बोंगा, 50-50 लीटर क्षमता के तीन जरिकेन, पांच किलो गुड़ और दो किलो नौसादर बरामद किया गया।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र, उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram