प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में राजेश जायसवाल ने किया जनसंपर्क, लोगों से संवाद कर जानी क्षेत्र की समस्याएं

– सड़क, बिजली, जलनिकासी और पेयजल से जुड़ी समस्याएं सामने आईं, अधिकारियों के समक्ष मुद्दे उठाने का दिया भरोसा

महराजगंज। नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।

जनसंपर्क के दौरान राजेश जायसवाल ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार लोगों के बीच रहकर कार्य किया जा रहा है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, बिजली, जलनिकासी, पेयजल सहित अन्य समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। राजेश जायसवाल ने संबंधित समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और अधिकारियों के समक्ष रखने का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क के दौरान योगेंद्र यादव, आशीष जायसवाल, सौरभ जायसवाल, सरवन गिरी, बबलू जायसवाल, आशीष जायसवाल, पत्रकार सुरेश जायसवाल, गणेश जायसवाल, गुड्डू कुमार, दिलशाद खान, जितेंद्र कुमार, चंदन जायसवाल, गोविंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं समर्थक मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram