प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 ट्रंप ने भारत और चीन को दी बड़ी राहत, रूस से जुड़े कई प्रतिबंधों को हटाया ✦
खबर #3 अभिजीत दीपके की कोर्ट में होगी पेशी, सीजेपी ने दिया ये अपडेट ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 यूपी में आंधी-बारिश, राजस्थान में ओले भी गिरे: केदारनाथ-बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, एमपी-बिहार ... ✦
खबर #6 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- स्टारलिंक का... ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला जेसीबी, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने खुद किया निरीक्षण

– गिट्टी-बालू के ढेर हटाकर चार प्रमुख मार्गों को कराया गया साफ, नगर पंचायत ने आगे भी अभियान जारी रखने की बात कही

बृजमनगंज, महराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज को जाम और दुर्घटना मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर पंचायत की ओर से सड़क किनारे फैले अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया गया।

इस दौरान बृजमनगंज-लेहरा मार्ग, बृजमनगंज-फरेंदा मार्ग, बृजमनगंज-उसका मार्ग और बृजमनगंज-कोल्हुई मार्ग पर सड़क किनारे फैले सरकारी एवं गैर-सरकारी गिट्टी-बालू के ढेर को जेसीबी लगाकर हटवाया गया।

पिछले कई दिनों से सड़क पर फैली गिट्टी और बालू के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने जेसीबी मशीन लगवाकर अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर अभियान का निरीक्षण किया।

अभियान के दौरान सड़क पर पड़ी गिट्टी-बालू, चाहे वह किसी की भी हो, उसे तत्काल सड़क से हटाकर किनारे कराया गया। सड़क से सामग्री हटाए जाने के बाद आवागमन को सुचारु बनाने की दिशा में कार्रवाई की गई।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर को सुंदर और सुरक्षित बनाना हमारी प्राथमिकता है। सड़क सार्वजनिक संपत्ति है। इस पर किसी भी प्रकार की निर्माण सामग्री रखकर आम जनता को परेशान करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज जेसीबी से सड़क साफ कराई गई है। आगे भी यह अभियान लगातार चलता रहेगा।

नगरवासियों ने नगर अध्यक्ष के इस कदम की सराहना की और कहा कि इससे जाम की समस्या से निजात मिलने के साथ सड़क हादसों में भी कमी आने की उम्मीद है।

इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी और सफाई कर्मी भी अभियान में मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram