प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज में विधायक निधि से बनी सड़क कुछ समय बाद ही बदहाल, जगह-जगह उखड़ी सतह से ग्रामीण परेशान

– विश्रामपुर ग्राम पंचायत में सड़क के टूटने और उखड़ने से राहगीरों को दिक्कत, ग्रामीणों ने गुणवत्ता की जांच और मरम्मत की मांग उठाई

सौरभ जायसवाल

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत विश्रामपुर में विधायक निधि से बनी सड़क की हालत खराब हो गई है।

पीडब्ल्यूडी सड़क से दक्षिण दिशा में बनी इस सड़क की सतह निर्माण के कुछ समय बाद ही जगह-जगह से टूटने और उखड़ने लगी है। सड़क खराब होने से स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने के बाद कुछ समय तक लोग आसानी से आ-जा रहे थे, लेकिन अब सड़क के कई हिस्सों में टूट-फूट दिखाई दे रही है।

कहीं सड़क की ऊपरी परत उखड़ गई है तो कहीं किनारे टूट गए हैं। सड़क की खराब हालत के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी सावधानी से आवागमन करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क गांव के लोगों के लिए आने-जाने का एक अहम रास्ता है। इस मार्ग पर रोजाना पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ बाइक और दूसरे छोटे वाहन भी गुजरते हैं।

ऐसे में सड़क के टूटे हुए हिस्सों की समय रहते मरम्मत नहीं होने पर आने वाले दिनों में समस्या और बढ़ सकती है।
स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता और मौजूदा स्थिति की जांच कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करा दी जाए तो सड़क को और अधिक खराब होने से बचाया जा सकता है और लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सकती है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram