प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-3 प्रतिबंध लागू, जानें क्या हैं नियम ✦
खबर #2 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #3 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 पटियाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी; सामान छोड़कर कई यात्री ट्रेन से कूद ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, साथी ने छोड़ा हाथ, अरब पार्टियों ने आइजेनकोट को दिया समर्थन ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #9 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #10 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

बृजमनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला गैंग लीडर मंजू को गोरखपुर से किया गिरफ्तार

बृजमनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित महिला गैंग लीडर मंजू को गोरखपुर से किया गिरफ्तार

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में वांछित महिला गैंग लीडर मंजू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, उसे 9 अगस्त की सुबह गोरखपुर स्थित उसके घर से पकड़ा गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान मंजू पत्नी विजय बहादुर के रूप में हुई है। वह गोरखपुर जनपद के थाना एम्स, कुसुमी बाजार स्थित आराजी मतौनी की निवासी है।

विज्ञापन | Advertisement

थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्र ने बताया कि मंजू एक सक्रिय संगठित गिरोह की सरगना है। इस गिरोह में गोरखपुर जनपद की सरिता, सोना, कुन्ती, मंजू और इन्दल सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दुकानों और वाहनों को निशाना बनाकर सुनियोजित तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। गिरोह की गतिविधियां महराजगंज और गोरखपुर जनपदों में अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय थीं।

पुलिस के अनुसार, गिरोह की आपराधिक गतिविधियों के आधार पर जिलाधिकारी महराजगंज द्वारा गैंग चार्ट अनुमोदित किया गया था। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर लगातार दबिश दी जा रही थी।

इसी क्रम में पुलिस टीम ने 9 अगस्त की सुबह आराजी मतौनी स्थित मंजू के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

यह गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन में बृजमनगंज पुलिस द्वारा गठित टीम ने की।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें