प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज सीएचसी में अचानक पहुंचे CMO, ओपीडी से पैथालॉजी और एक्सरे कक्ष तक किया निरीक्षण

– मरीजों से सुविधाओं का लिया फीडबैक, अस्पताल की व्यवस्थाएं मिलीं ठीक; साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

बृजमनगंज, महराजगंज। मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने सोमवार दोपहर बृजमनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया। उनके अचानक पहुंचने से स्वास्थ्य कर्मियों में हलचल मच गई।

CMO ने सबसे पहले ओपीडी और दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल पहुंचे मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वार्ड में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं व सुविधाओं के बारे में पूछा।

डॉ. चौधरी ने पैथालॉजी कक्ष और एक्सरे कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और सेवाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद CMO डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। हालांकि, उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता, डॉ. गिरीश चंद, राजेश कुमार, विदुषी, ममता जायसवाल, विनय कुमार समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram