प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत ✦
खबर #9 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बृजमनगंज थाना परिसर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, मध्यरात्रि में हुई विशेष पूजा-अर्चना

– थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने पत्नी के साथ की पूजा, पुलिसकर्मियों और परिवारों ने लिया श्रीकृष्ण का आशीर्वाद

बृजमनगंज, महराजगंज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बृजमनगंज थाना परिसर भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया। थाना परिसर स्थित मंदिर को रोशनी, फूल-मालाओं और आकर्षक झांकियों से सजाया गया। पुलिस परिवार की ओर से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया गया।

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने पत्नी के साथ विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और महाआरती की। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना की। पूजा के दौरान थाना परिसर जय श्रीकृष्ण और जय कन्हैया लाल की के जयघोष से गूंज उठा।

भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। पुलिस अधिकारी, जवान, उनके परिवार के सदस्य और क्षेत्रवासी दर्शन के लिए पहुंचे। बच्चों में भी आयोजन को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।

रात 12 बजे श्रीकृष्ण जन्म के अवसर पर विशेष पूजा और आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित भजनों से थाना परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरेंदा भी थाना परिसर पहुंचीं और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में थाने के महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ उनके परिवार के सदस्य और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

थाना परिसर में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम ने पुलिस परिवार को एक साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व मनाने का अवसर दिया। आयोजन के दौरान आपसी मेलजोल और भाईचारे का माहौल देखने को मिला।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram