मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

बदाली खेड़ा में 110 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क और नाली सुधार कार्य का शिलान्यास, पार्षद रामनरेश रावत ने शुरू कराया काम

04 Sep 2026, 04:43 PM • मानवाधिकार मीडिया

– पार्षद निधि से करीब 10 लाख रुपये की लागत से होगा निर्माण, जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड-18 के बदाली खेड़ा में मानव जागृति इंटर कॉलेज के पास इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली सुधार कार्य का शिलान्यास 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को किया गया। कौशल रावत के घर से महिमा के घर होते हुए लाल सिंह के मकान तक करीब 110 मीटर लंबी और 4 मीटर चौड़ी इंटरलॉकिंग सड़क तथा नाली सुधार का कार्य कराया जाएगा।

पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट के अनुसार, यह कार्य महापौर सुषमा खर्कवाल एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के दिशा-निर्देश एवं सहयोग से पार्षद निधि के माध्यम से कराया जा रहा है। करीब 10 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना के बाद किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कौशल रावत और बूथ अध्यक्ष विनय वर्मा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वहीं सेक्टर संयोजक आलोक श्रीवास्तव एवं फूलचंद ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर पार्षद रामनरेश रावत, भाजपा कार्यकर्ताओं, बदाली खेड़ा कॉलोनी के निवासियों एवं अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही।

जर्जर सड़क और नाली से परेशान थे लोग

पार्षद प्रतिनिधि एवं बूथ अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि बदाली खेड़ा के इस हिस्से में सड़क और नालियां लंबे समय से जर्जर स्थिति में थीं। नालियां खराब होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर फैल जाता था। इससे मार्ग पर अक्सर जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी रहती थी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार बिना बारिश के भी लोगों को गंदे पानी से होकर आने-जाने की स्थिति रहती थी। अब सड़क और नाली का सुधार कार्य पूरा होने के बाद इस मोहल्ले के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

संतोष त्रिपाठी ने कहा कि पार्षद के प्रयास से पार्षद निधि से करीब 10 लाख रुपये की लागत से सड़क एवं नाली सुधार कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य में सहयोग के लिए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति कॉलोनीवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया।

उन्होंने सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, नगर आयुक्त गौरव कुमार तथा पार्षद रामनरेश रावत एडवोकेट के सहयोग एवं प्रयासों के प्रति भी आभार जताया।

स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में रामकुमार गौतम, रितेश दुबे बूथ अध्यक्ष, महिमानंद, तौहिद, दीपक गुप्ता, प्रिंस, आशीष, रामनरेश कुमार, छोटेलाल, संजय, शुभम, राकेश, राजेश, बाबूलाल सहित बदाली खेड़ा कॉलोनी के निवासी और आसपास के भाजपा मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने सड़क एवं नाली सुधार कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उम्मीद जताई कि निर्माण पूरा होने के बाद लंबे समय से चली आ रही जलभराव एवं आवागमन की समस्या में राहत मिलेगी।