प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

भारत ने विश्व को परमाणु हथियार मुक्त दुनिया बनाने और सभी परमाणु हथियारों को समाप्‍त करने की प्रतिबद्धता दोहराई

भारत ने परमाणु हथियारों से मुक्त विश्व और सार्वभौमिक, गैर-भेदभावपूर्ण और सत्यापन योग्य निरस्त्रीकरण के माध्यम से परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। विदेश मंत्रालय में पश्चिम क्षेत्रों के सचिव सिबी जॉर्ज ने कल न्यूयॉर्क में परमाणु हथियारों के पूर्ण उन्मूलन के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में भारत का यह बयान दिया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि श्री जॉर्ज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में डरबन घोषणा और कार्य योजना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक बैठक में नस्लवाद, नस्लीय भेदभाव, विदेशियों के प्रति नफरत और संबंधित असहिष्णुता से लड़ने के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। उन्होंने घोषणा को लागू करने के लिए ठोस, राष्ट्रीय नेतृत्व वाले और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित प्रयासों का आह्वान किया। उन्‍होंने संयुक्त राष्ट्र के एक अन्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक संपत्तियों और विरासत को उनके मूल देशों में वापस लाने की सुविधा के लिए मजबूत अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता का उल्‍लेख किया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram