बिहार में 7 नए हवाई अड्डे और 9 जिलों में हेलीपैड की योजना, प्रमुख एयरपोर्ट का विस्तार
बिहार में हवाई संपर्क मजबूत करने के लिए अगले तीन-चार वर्षों में सात नए हवाई अड्डे विकसित करने और नौ जिलों में हेलीपैड बनाने की योजना है। पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया के मौजूदा हवाई अड्डों का विस्तार भी किया जा रहा है, जबकि सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण आगे बढ़ रहा है। औरंगाबाद, जमुई, खगड़िया, कटिहार, शेखपुरा, नवादा, बांका, बेगूसराय और सीतामढ़ी में हेलीपैड बनाने का प्रस्ताव है।