कम ईंधन का अलर्ट, वाराणसी जा रही इंडिगो फ्लाइट लखनऊ में उतरी, 175 यात्री सुरक्षित
भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E2452 को शुक्रवार रात लखनऊ की ओर मोड़ना पड़ा। पायलट ने ईंधन के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने की सूचना दी थी, जिसके बाद विमान रात करीब नौ बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। विमान में 175 यात्री और छह क्रू सदस्य सवार थे; सभी सुरक्षित हैं और शनिवार सुबह उड़ान को नए नंबर से वाराणसी के लिए रवाना किया गया।