मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी वो खोना नहीं चाहते हैं..., अखिलेश ने बताई परिसीमन बिल लाने की वजह

28 Nov 2026, 12:30 PM • मानवाधिकार मीडिया

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने परिसीमन बिल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश का चुनाव हार रही है और इसीलिए परिसीमन का मुद्दा उठाया जा रहा है। अखिलेश ने कहा कि भाजपा का कोई नैरेटिव सेट नहीं हो पा रहा है, इसलिए वह नए-नए मुद्दों की ओर बढ़ रही है।