प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

बंथरा पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, बाल अपचारी भी संरक्षण में, चोरी का सामान बरामद

– ऑटो रिक्शा चार्जर और निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार चोरी करने का आरोप, तकनीकी व स्थानीय सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

शकील अहमद

बंथरा, लखनऊ। बंथरा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित सामान बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक रावत (19), शिवा (19) और विशाल मौर्या (21), निवासी ग्राम अम्बरपुर, बंथरा सिकंदरपुर, थाना बंथरा, लखनऊ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अम्बरपुर बंथरा निवासी विकास साहू ने अपने ऑटो रिक्शा का चार्जर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में थाना बंथरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसके अलावा 10 अगस्त को निकोलस निवासी तिवारीपुर बसिया, जाजमऊ, कानपुर नगर ने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर बिजली के तार और अन्य सामान चोरी किए जाने की शिकायत की थी।

मामलों के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने तकनीकी, मैनुअल और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आपस में दोस्त हैं और अपने शौक व खर्च पूरे करने के लिए मिलकर चोरी करते थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने गोल्डन सिटी स्थित निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार तथा ई-रिक्शा का चार्जर चोरी करने की बात स्वीकार की है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष तथा बाल अपचारी को किशोर बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram