चार देशों की कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय अंडर-20 टीम की शानदार शुरुआत
काठमांडू में चल रही चार देशों की कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की अंडर-20 टीम ने शानदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को 76-21 के बड़े अंतर से हराया। दूसरे मुकाबले में मेजबान नेपाल ने थाईलैंड को 56-50 से हराया। अंक तालिका में भारत पहले और नेपाल दूसरे स्थान पर है। इस प्रतियोगिता में भारत, नेपाल, बांग्लादेश और थाईलैंड की टीमें हिस्सा ले रही हैं, और लीग चरण में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें फाइनल में भिड़ेंगी।