मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब

22 Nov 2026, 02:31 AM • मानवाधिकार मीडिया

सुप्रीम कोर्ट ने करीबी रिश्तेदारों के बीच विवाह से बच्चों में आनुवंशिक बीमारियों के खतरे के मुद्दे पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। बेंगलुरु की कानून छात्रा चार्वी एस. की याचिका पर सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि ऐसी शादियों पर रोक लगाना संसद के अधिकार क्षेत्र में है, अदालत सीधे प्रतिबंध नहीं लगा सकती। अदालत ने केंद्र से कहा है कि वह कानून बनाने की जरूरत पर या देशभर में जागरूकता अभियान चलाने पर विचार करे। याचिका में कहा गया है कि याचिकाकर्ता के माता-पिता आपस में चचेरे भाई-बहन थे और उन्हें जन्म से आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।