प्रमुख समाचार
खबर #1 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #2 अमृतसर से कटिहार जा रही ट्रेन में राजपुरा के पास लगी आग, दो बोगियां जली; बचाव कार्य शुरू ✦
खबर #3 'उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे...', दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज ✦
खबर #4 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #5 कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद, राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला ✦
खबर #6 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियां आइज़ेनकोट को सरकार बनाने में समर्थन देने को तैयार ✦
खबर #7 दिल्ली में करोल बाग की गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां काबू पाने में जुटीं ✦
खबर #8 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #9 नाराज विधायकों की फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग: मांगें नहीं मानीं तो 25 MLA इस्तीफा दे सकते हैं; 5 साल में ... ✦
खबर #10 'जनभावना के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती', मिनी कूपर दुर्घटना मामले पर केरल अदालत की टिप्पणी ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज को 5 स्मार्ट क्लासरूम, दो विद्यालयों को ₹10-₹10 लाख की सहायता

डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज को 5 स्मार्ट क्लासरूम, दो विद्यालयों को ₹10-₹10 लाख की सहायता

– सीएसआर और विधायक निधि से शिक्षा संस्थानों को संसाधन उपलब्ध कराने की पहल, करीब 2,000 मेधावी विद्यार्थियों को अब तक मिल चुका प्रोत्साहन

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

लखनऊ। सरोजनीनगर क्षेत्र में शिक्षा को लेकर डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल के तहत अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज को सीएसआर के माध्यम से पांच स्मार्ट क्लासरूम उपलब्ध कराने की पहल की गई है।

इसके अलावा दो विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10-10 लाख रुपये की सहायता की जा रही है। इन प्रयासों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और तकनीक आधारित शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना है।

31 अगस्त को अवध गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने कॉलेज को सीएसआर के माध्यम से पांच स्मार्ट क्लासरूम उपलब्ध कराने की पहल की। उन्होंने कहा कि बेटियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, डिजिटल कौशल और वित्तीय साक्षरता से सशक्त बनाना आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आवश्यक है।

उनके अनुसार, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित स्मार्ट क्लासरूम छात्राओं को बेहतर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने के साथ उनके सीखने के अनुभव को भी नई दिशा देंगे।

इसी क्रम में स्वर्गीय प्रियंका सिंह के असामयिक निधन के बाद उनके पति एवं पत्रकार प्रभात सिंह से मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह को जानकारी हुई कि प्रियंका सिंह गांव के बच्चों के लिए कक्षा पांच तक विद्यालय संचालित करती थीं। इसके बाद उनकी स्मृति में विद्यालय में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की गई।

इसी प्रकार सरोजनीनगर के एक सुदूर गांव में श्री राम रईस रावत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे डॉ. सिंह ने वहां संचालित एक छोटे विद्यालय को देखा। विद्यालय सीमित संसाधनों और झोपड़ियों से शुरू होकर एक छोटे भवन तक पहुंचा था।

रावत के पुत्र श्रवण कुमार रावत द्वारा विद्यालय संचालित किए जाने की जानकारी मिलने पर डॉ. सिंह ने अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।

शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल के तहत आधारभूत सुविधाओं के साथ डिजिटल संसाधनों पर भी जोर दिया जा रहा है। उनके अनुसार, अब तक करीब 2,000 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप, कंप्यूटर और साइकिल प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया जा चुका है।

वहीं, 70 से अधिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कर हजारों बच्चों को आधुनिक एवं तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ा गया है।

विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उदाहरण भी सामने आए हैं। एक ध्वजारोहण कार्यक्रम में गांव के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और छह प्रतिभाशाली बच्चों को साइकिलें प्रदान की गईं।

वहीं, के.आर. मंगलम स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान एक छात्रा ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने और नीट की तैयारी करने की इच्छा बताई, जिसके बाद डॉ. सिंह ने उसे लैपटॉप उपहार में दिया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, “सड़कें कुछ वर्षों के लिए बनती हैं, लेकिन विद्यालय पीढ़ियों का निर्माण करते हैं और राष्ट्र की दिशा बदलते हैं। सड़कें स्थानों को जोड़ती हैं, जबकि शिक्षा बच्चों को अवसरों से और देश को उसके उज्ज्वल भविष्य से जोड़ती है। इसीलिए मेरी प्राथमिकताएं बिल्कुल स्पष्ट हैं—अधिकतम संभव संसाधन विद्यालयों, डिजिटल शिक्षा और बच्चों के भविष्य पर खर्च किए जाने चाहिए।”

उन्होंने कहा, “हमारे द्वारा निर्मित प्रत्येक कक्षा, उपलब्ध कराया गया प्रत्येक कंप्यूटर और प्रोत्साहित किया गया प्रत्येक मेधावी बच्चा भारत के भविष्य में किया गया निवेश है। मेरा संकल्प है कि संसाधनों के अभाव में किसी भी प्रतिभाशाली बच्चे का सपना अधूरा न रहे।”

इन पहलों के माध्यम से शहर के प्रतिष्ठित कॉलेजों से लेकर सुदूर गांवों के विद्यालयों तक विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने शिक्षा को प्राथमिकता बताते हुए हर प्रतिभा को प्रोत्साहन और बच्चों को सीखने, आगे बढ़ने तथा अपने सपने साकार करने के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें