प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

डॉ० संदीप ने फीता काटकर किया ‘चिल एंड थ्रिल प्राइवेट थिएटर’ का भव्य शुभारम्भ, बुकिंग पर 50% छूट

झाँसी। सीपरी बाजार स्थित आर कन्या, कॉफी बाइट के पास नए मनोरंजन केंद्र ‘चिल एंड थ्रिल प्राइवेट थिएटर’ का भव्य शुभारंभ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आयोजकों ने मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी का माल्यार्पण एवं पटका पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि थिएटर के संचालक छोटे भाई अरुण पांचाल और सहयोगियों द्वारा शहरवासियों के लिए इस तरह की नई मनोरंजन सुविधा शुरू करना खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि चिल एंड थ्रिल प्राइवेट थिएटर लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ अपने खास पलों को यादगार बनाने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा। डॉ. सरावगी ने अरुण पांचाल एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उद्घाटन अवसर पर थिएटर संचालकों की ओर से शहरवासियों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की गई। वर्तमान में थिएटर की बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। ग्राहक अपनी पसंदीदा मूवी देखने के साथ-साथ जन्मदिन, वर्षगांठ अथवा निजी पार्टी जैसे खास मौकों के लिए भी थिएटर बुक कर सकते हैं।
संचालकों के अनुसार बुकिंग के लिए ग्राहक सीधे कार्यालय पहुंचकर अथवा फोन के माध्यम से अपना स्लॉट बुक करा सकते हैं। उन्होंने शहरवासियों से इस विशेष ऑफर का लाभ उठाकर अपने खास पलों को और भी यादगार बनाने की अपील की।
इस अवसर पर संजय पांचाल, प्रतिभा शर्मा, रामदेवी पांचाल, निशा पांचाल, अजय विश्वकर्मा, भूपेंद्र विश्वकर्मा, उर्मिला विश्वकर्मा, निरेंद्र विश्वकर्मा, राजू रायकवार, अजय रजक, प्रमोद राजपूत, हर्षित अरोड़ा, अमित अरोड़ा, आदर्श अरोड़ा, अलका अरोड़ा, दीपक भाटिया, अनुराधा भाटिया, शिवा झा, महेंद्र पांचाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram