प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा यातायात को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाए जाने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने राजमार्गों पर अवैध रूप से बनाए गए कटों को बंद कराने, राष्ट्रीय राजमार्गों पर नियमित एवं प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने, पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रवर्तन कार्यवाहियों को और अधिक सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (IRAD) में विभिन्न विभागों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित आंकड़ों को समयबद्ध रूप से अद्यतन किए जाने पर विशेष बल दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख चौराहों को यातायात की दृष्टि से अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाया जाए, इसके साथ ही सर्वे कर यह सुनिश्चित करा लिया जाए कि जहां पर स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रासिंग आदि की रिमार्किंग कराने की आवश्यकता है तो उसको प्राथमिकता से करा लिया जाए,तथा सड़कों पर किए गए अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए। साथ ही, चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स के सुधार एवं निवारण कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों व गंगा एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह सुनिश्चित कराया जाए कि बिना फिटनेस के कोई भी स्कूल वाहन संचालित न हो, यदि कोई वाहन बिना फिटनेस के संचालित पाया जाए तो उसके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने गुड सेमेरिटन योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश देते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में घायलों की सहायता करने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहदेव मिश्र, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी महिपाल सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन उमेश चंद कटियार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्र रहमान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram