प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 पोप लियो को लंग कैंसर: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकती है ये बीमारी, अहम सवालों के जवाब ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

डीएम की अध्यक्षता में सीएम मत्स्य संपदा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की नवीन योजना मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में 08 जून से 28 जून 2026 तक विभागीय पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन कुल 60 आवेदनों के सापेक्ष कुल 39 (31.484 हेक्टेयर) आवेदकों का चयन किया गया। जिसके अंतर्गत चयनित आवेदकों को ग्राम सभा व अन्य से पट्टे पर प्राप्त तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश तथा मत्स्य बीज बैंक में मत्स्य बीज एवं मत्स्य आहार आदि क्रय किए जाने पर नियमानुसार अनुदान की धनराशि उनके बैंक खातों में डी0बी0टी0 के माध्यम से प्रेषित की जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ग्राम सभा व अन्य प्राप्त पट्टे के तालाब के समस्त लाभार्थियों की मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की योजना सघन मत्स्य पालन हेतु ऐयरेशन की स्थापना एवं निषाद राज बोट सब्सिडी योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक भी की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्राम सभा के जो भी तालाब समतल है, उन सभी की सूची उपलब्ध कराए, जिससे कि तालाबों का जीर्णाेद्धार कराया जा सके तथा जनपद में (विशेष कर तहसील लालगंज व अन्य तहसील में जहां खारा पानी मौजूद है) झींगा पालन हेतु प्रचार-प्रसार कर मत्स्य पालकों को जागरूक करते हुए झींगा पालन को बढ़ावा दें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, उप कृषि निदेशक हिमाशु पाण्डेय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण इरफानुल्लाह खान, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram