दीपावली पर पुलिस का इमरजेंसी प्लान तैयार; एंबुलेंस का इंतजार नहीं करेगी PRV, घायल को पहुंचाएगी अस्पताल
दीपावली पर लखनऊ पुलिस ने सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की तैनाती रहेगी। हादसे में घायल व्यक्ति को एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पुलिस की पीआरवी वैन सीधे अस्पताल पहुंचाएगी। यूपी-112 की सेवा भी त्योहार के दौरान 24 घंटे सक्रिय रहेगी।