मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दीवाली की आतिशबाजी से दिल्ली की हवा हुई जहरीली, गंभीर श्रेणी में पहुंचा AQI

08 Nov 2026, 08:37 PM • मानवाधिकार मीडिया

दीवाली का जश्न शुरू होते ही दिल्ली की हवा और जहरीली हो गई। रविवार शाम आतिशबाजी के साथ राजधानी के कई इलाकों में धुएं और धुंध की चादर छा गई, जिससे दृश्यता कम हो गई। शाम सात बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 371 दर्ज किया गया, जबकि दिन का औसत एक्यूआई 376 रहा, जो शनिवार के 369 से ज्यादा है।