प्रमुख समाचार
खबर #1 दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल ✦
खबर #2 Dhanteras Shopping Muhurat LIVE: धनतेरस पर सामान खरीदने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा? जानिए इस दिन क्या-क्या ख ✦
खबर #3 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #4 आदिवासी नेता निशा भगत ने की खुदकुशी, फेसबुक लाइव के बाद मचा हड़कंप ✦
खबर #5 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #6 पटियाला: कर्मभूमि एक्सप्रेस के डिब्बों में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप ✦
खबर #7 दिल्ली की हवा में रोज '30 सिगरेट' पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग, CJI ने पूछा- क्या कदम उठा रहे ✦
खबर #8 J-K में हटाए जाएंगे सारे मंत्री? बागी 15 विधायकों से मिले फारूक अब्दुल्ला, बोले- इनकी मांगें जायज, जल्द समाधान करेंगे ✦
खबर #9 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #10 OBC क्रीमी लेयर: पैरेंटल सैलरी इनकम पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला, केंद्र की संशोधन याचिका खारिज ✦
खबर #11 ट्रंप ने एक मिस्टेक की और... इस वेपन कॉम्बो के दम पर अमेरिका को मारेगा ईरान ✦
खबर #12 PoK में पाकिस्तानी सेना ने की बर्बरता, 18 की मौत: ड्रोन से प्रदर्शनकारियों पर बम बरसाए, लाशें तक नहीं उठाने ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
रोनाल्डो ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा  •  दिल्ली की हवा हुई जहरीली, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में AQI 773 तक पहुंचा; देखें अपने इलाके का हाल  •  यूपी के किसानों के लिए बड़ा ऐलान: यूपी सरकार ने बढ़ाई आपदा राहत राशि, 10 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा  •  ‘उम्मीद है कि आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे…’, दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज  •  UP में 4543 सब-इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- अब सिफारिश और धौंस से नहीं मिलती नौकरी  •  दिवाली पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा! लखनऊ में 29 लाख से मिल रहे फ्लैट, LDA ने निकाली ये खास स्कीम  •  BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल
होम » दिल्ली » खबर का पेज

दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र 7 अगस्त से, जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र 7 अगस्त से, जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का छठा सत्र शुक्रवार, 7 अगस्त से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि सत्र की बैठकें 7, 10 और 11 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक बैठक उस दिन का निर्धारित कार्य पूरा होने तक चलेगी। जरूरत पड़ने पर विधानसभा सत्र की अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।

स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि उपराज्यपाल टी.एस. संधू के आदेश के बाद 31 जुलाई को सत्र बुलाने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। उन्होंने कहा कि विधानसभा सचिवालय ने सत्र के सुचारू संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन | Advertisement

नेवा पोर्टल के जरिए जमा होंगे नोटिस

उन्होंने बताया कि विधानसभा के नियमों के अनुसार सभी आवश्यक नोटिस नेवा (NEVA) पोर्टल के माध्यम से डिजिटल रूप से जमा किए जाएंगे। सदस्यों को नोटिस शाखा और नेवा सेवा केंद्र से आवश्यक तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।

स्पीकर ने कहा कि नियम 280 के तहत विशेष मामले उठाने के इच्छुक सदस्य संबंधित बैठक से पहले वाले कार्य दिवस की शाम 5 बजे तक अपने नोटिस जमा कर सकते हैं।

जनहित के मुद्दों पर होगी सार्थक चर्चा

विजेंद्र गुप्ता ने सभी विधायकों से निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही को सार्थक बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह सत्र जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा का प्रभावी मंच साबित होगा और दिल्लीवासियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श होगा।

उन्होंने कहा कि जानकारीपूर्ण बहस, विधायी प्रक्रिया का पालन और जिम्मेदार संचालन लोकतांत्रिक संस्थाओं में जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए बेहद आवश्यक है।

विधानसभा परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्पीकर ने बताया कि विधानसभा परिसर की सुरक्षा को और मजबूत किया जा रहा है। सभी प्रवेश द्वारों पर हाइड्रोलिक रोड ब्लॉकर लगाए जा रहे हैं तथा एक्सेस कंट्रोल प्रणाली को सुदृढ़ किया जा रहा है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की क्विक रिस्पॉन्स टीम पहले ही तैनात कर दी गई है।

संशोधित सुरक्षा व्यवस्था के तहत विधानसभा परिसर में प्रवेश केवल गेट नंबर-1 से नियंत्रित किया जाएगा, जबकि अन्य प्रवेश द्वारों पर आवश्यक प्रतिबंध लागू रहेंगे।

निगरानी और आपातकालीन व्यवस्था भी मजबूत

स्पीकर ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत खुफिया निगरानी, सीसीटीवी और संचार नेटवर्क, आगंतुक प्रबंधन, तलाशी व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा चिकित्सा, अग्निशमन और आपातकालीन निकासी जैसी व्यवस्थाओं को भी और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें