दिवाली के दिन उजड़ी खुशियां, कानपुर में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा; 15 दिन के नवजात समेत 3 की मौत
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में दिवाली की सुबह एक मकान की छत अचानक ढह गई। हादसे के समय कमरे में सो रहे एक ही परिवार के तीन लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जिनमें 15 दिन का नवजात भी शामिल है। पड़ोसियों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।